Wednesday, October 21st, 2026

बजट में सरकारी कर्मचारियों को दो वेतनवृद्धि का ऐलान संभव

भोपाल
 2 मार्च को पेश होने वाले बजट (budget) में शिवराज सरकार प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों और चार लाख पेंशनर (Pensioners) को बड़ा फायदा दे सकती है। सूत्रों की माने तो शिवराज सरकार सरकारी कर्मचारियों को जुलाई 2020 का इंक्रीमेंट (increment) जुलाई 2021 में देने की घोषणा कर सकती है।

सरकार की तरफ से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 25% डीए की व्यवस्था की गई है। दरअसल मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को केंद्र के 17% डीए के मुकाबले 12% ही डीए (DA) दिए जाते हैं। केंद्र सरकार द्वारा भी नए वित्तीय वर्ष में डीए बढ़ाने की संभावना है। जिसके बाद राज्य सरकार भी 5% तक डीए बढ़ा सकती है।

2 लाख 40 हजार करोड़ रु. तक का होगा बजट

इस बार बजट दो लाख 35 हजार करोड़ से दो लाख 40 हजार करोड़ रुपए के बीच हो सकता है। यह पिछले साल के साइज की तुलना में सात से दस फीसदी तक बढ़ने वाला है। बजट में मप्र में नौ नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा होगी। इसमें से छह केंद्र सरकार की मदद से और तीन मप्र खोलेगा। ये शिवपुरी, राजगढ़, मंडला, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, दमोह और सिवनी में होंगे। वर्ष 2003 से पहले 5 थे। इसके बाद आठ नए चालू हुए। अब नौ नए खुलेंगे।

घोषणा; गैस पीड़ित विधवा महिला की पेंशन फिर शुरू होगी
गैस पीड़ित विधवा महिला को एक हजार रुपए पेंशन देने की घोषणा बजट में हो सकती है। 2012-13 में 8 साल के लिए इसे केंद्र ने प्रारंभ किया था। फिर यह बंद हो गई। अब राज्य सरकार इसे शुरू करेगी।

 

#बजट

Source : Agency

पाठको की राय